Stotra Collection
Hanuman

Bajrang Baan

18px
॥ दोहा ॥ निश्चय प्रेम प्रतीति ते, विनय करें सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करें हनुमान॥ ॥ चौपाई ॥ जय हनुमंत संत हितकारी। सुन लीजै प्रभु अरज हमारी॥ जन के काज विलंब न कीजै। आतुर दौरि महा सुख दीजै॥ जैसे कूदि सिंधु महि पारा। सुरसा बदन पैठि विस्तारा॥ आगे जाय लंकिनी रोका। मारेहु लात गई सुर लोका॥ जाय विभीषण को सुख दीन्हा। सीता निरखि परम पद लीन्हा॥ बाग उजारि सिंधु महँ बोरा। अति आतुर जम कातर तोरा॥ अक्षय कुमार मारि संहारा। लूम लपेटि लंक को जारा॥ लाह समान लंक जरि गई। जय जय धुनि सुरपुर में भई॥ अब विलंब केहि कारण स्वामी। कृपा करहु उर अंतर्यामी॥ जय जय लखन प्राण के दाता। आतुर ह्वै दुख करहु निपाता॥ जै हनुमान जयति बल सागर। सुर समूह समरथ भट नागर॥ ॐ हनु हनु हनु हनुमंत हठीले। बैरिहि मारु बज्र की कीले॥ ॐ ह्नीं ह्नीं ह्नीं हनुमंत कपीसा। ॐ हुं हुं हुं हनु अरि उर सीसा॥ जय अंजनि कुमार बलवंता। शंकर सुवन वीर हनुमंता॥ बदन कराल काल कुल घालक। राम सहाय सदा प्रतिपालक॥ भूत प्रेत पिसाच निसाचर। अग्नि बेताल काल मारी मर॥ इन्हें मारु तोहि शपथ राम की। राखु नाथ मर्याद नाम की॥ जनकसुता हरि दास कहावो। ताकी शपथ विलंब न लावो॥ जय जय जय हनुमंत अगाधा। दुख पावत जन केहि अपराधा॥ पूजा जप तप नेम अचारा। नहिं जानत कछु दास तुम्हारा॥ वन उपवन मग गिरि गृह माहीं। तुम्हरे बल हम डरत कहूँ नाहीं॥ पाँय परौं कर जोरि मनावौं। यहि औसर अब केहि गोहरावौं॥ जय अंजनि कुमार बलवंता। शंकर सुवन वीर हनुमंता॥ उठु उठु चलु तोहि राम दुहाई। पाँय परौं कर जोरि मनाई॥ ॐ चं चं चं चं चपल चलंता। ॐ हनु हनु हनु हनु हनुमंता॥ ॐ हं हं हाँक देत कपि चंचल। ॐ सं सं सहम परानत खल दल॥ अपने जन को तुरत उबारो। सुमिरत होय आनंद हमारो॥ यह बजरंग बाण जेहि मारै। ताहि कहौ फिर कौन उबारै॥ पाठ करै बजरंग बाण की। हनुमत रक्षा करें प्राण की॥ यह बजरंग बाण जो जापै। तासों भूत प्रेत सब कापै॥ ॥ दोहा ॥ धूप देय अरू जपै, हनुमान चालीसा। तुलसी मिटैं सकल कलेश, जैसे कपि बल सीसा॥

Benefits

Benefits of reciting Bajrang Baan: • Protection from evil spirits and negative entities • Destroys fear of enemies • Immediate help during extreme difficulties • Destroys negative energies • Especially effective when recited on Tuesdays and Saturdays • More powerful when recited along with Hanuman Chalisa • Particularly helpful in legal matters and enemy-related troubles
#hanuman#stotra#bajrang-baan#protection#tuesday#saturday#tulsidas#powerful